करिश्मा कपूर की वापसी, इस शो से करेंगी अभिनय की दुनिया में कमबैक
यूँ तो करिश्मा कपूर कई सालो से बॉलीवुड की दुनिया से दूर है। मगर आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वो जल्द ही अभिनय की दुनिया में लौटने वाली है। बता दे कि अभिनय की दुनिया में करिश्मा कपूर की वापसी होने वाली है। हालांकि इस बार वो बड़े परदे पर नहीं बल्कि एक वेब सीरीज के द्वारा अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगी। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह करिश्मा के करियर की दूसरी पारी है। जिसमे वो एक माँ का किरदार ही निभाने वाली है। गौरतलब है कि करिश्मा कपूर वास्तव में एकता कपूर यानि बालाजी की अगली वेब सीरीज में काम करने वाली है।

करिश्मा कपूर की वापसी..
http://शादी से पहले काजोल से नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस से प्यार करते थे अजय देवगन
दरअसल यह वेब सीरीज अमेरिकन टीवी सीरीज प्रेटी लिटिल लॉयर्स पर आधारित होगी। हालांकि उस शो की कहानी पांच लड़कियों पर आधारित थी, लेकिन इस शो की कहानी पांच मदर के जीवन पर आधारित होगी। बहरहाल करिश्मा कपूर भी उन्ही में से एक माँ बनेगी। बता दे कि यह वेब सीरीज पूरी तरह से लेडीज के जीवन पर ही दर्शाई जाएगी। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि तलाक होने के बाद करिश्मा कपूर ने अपना बच्चो की परवरिश बखूबी की है।
यहाँ तक कि अपने बच्चो की परवरिश सही ढंग से करने के लिए वह कई विज्ञापनों में काम भी करती रहती है। हालांकि करिश्मा का ये भी कहना है कि जब उन्हें लगेगा कि उन्हें बॉलीवुड में वापिस आना चाहिए, तब वह बॉलीवुड में जरूर आएंगी। मगर फ़िलहाल वह अपना समय अपने परिवार यानि अपने बच्चो को देना चाहती है। इसके इलावा करिश्मा कपूर का कहना है कि वह खुद को व्यस्त रखने के लिए अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही है।
जी हां करिश्मा कपूर की वापसी से उनके फैंस भी बेहद खुश होंगे। फ़िलहाल उनके लिए उनका परिवार यानि उनके बच्चे ही सबसे ज्यादा जरुरी है।
बॉलीवुड और सोशल मीडिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



