इकोनॉमी में सुधार पर आरबीआई गवर्नर ने लगाई मुहर
आरबीआई गवर्नर शक्ति कांतदास ने इकोनॉमी में सुधार को लेकर वित्त मंत्री के दावों सही बताया है। बजट पेश होने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ने आरबीआई बोर्ड के साथ बैठक की जिसमें आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास भी शामिल थे। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंक की तरफ से कर्ज देने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है जो इकोनॉमी में सुधार का संकेत है।
जरूर देखें –भारतीय अर्थव्यवस्था पर आईएमएफ का लेटेस्ट बयान
आपको बता दें कि आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में की जा चुकी कटौती का और फायदा ग्राहकों को आने वाले समय में मिलने जा रहा है। दास यह भी साफ किया कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पेश बजट के प्रस्तावों से महंगाई बढ़ने की कोई आशंका नहीं है साथ ही राजकोषीय घाटा भी चिंताजनक नहीं है।

दास ने कहा कि उधार बढ़ने पर राजकोषीय घाटा बढ़ता है लेकिन सरकार की वित्तीय स्थिति मजबूत है चालू वित्त वर्ष और आगामी वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे का जो लक्ष्य तय किया गया है वह सरकार एफआरबीए कमेटी के प्रस्तावों के तहत ही है। वहीं वित्त मंत्री ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि ग्रामीण इलाके में दिए जाने वाले कृषि ऋण पर लगातार नजर रखी जा रही है उन्हें उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष में सरकार फॉर्म क्रेडिट के लिए 15 लाख करोड़ के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।
आपको बता दें कि बैंकों द्वारा कृषि और ग्रामीण क्षेत्र को दिए गए लोन का सरकार नजदीकी निरीक्षण कर रही है इस दौरान यह ध्यान में रखा जा रहा है इन क्षेत्रों के विकास के लिए जरूरी कर्ज में किसी तरह की रुकावट आने ना पाए। साथ ही वित्त मंत्री ने अगले वित्त वर्ष में दिया जाने वाला कर्ज 15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई है। कर्ज वृद्धि में नरमी के बारे में उन्होंने कहा कि अब इसमें तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

