पैसे लेकर पुलिस कर रही है हत्या – कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश
विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश के योगी राज में अब विरोध के स्वर सुनाई देने लगे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार के कानून व्यवस्था पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है ।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के मामले में पूरी तरह से नाकाम और नकारा साबित हुई है । उन्होंने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ के नाम पर पैसा लेकर के हत्या कर रही है ।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री और बीजेपी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष राजभर ने ट्वीट कर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था एक मजाक बनकर रह गई है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस इस शासन काल में पैसे लेकर मुठभेड़ कर रही है और हत्या जैसे संगीन वारदात को अंजाम दे रही है ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने शासनकाल में ना तो अपराध पर लगाम लगा पाए हैं और ना ही अपराधियों पर लगाम लगा पाए । इन के राज में अपराधों की संख्या कम होने के बजाय और बढ़ गई है । इनके सारे वादे और घोषणापत्र में किए गए वादे पूरी तरह से झूठे साबित हो रहे हैं ।
योगी आदित्यनाथ अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश की जनता को यह भी एहसास नहीं करा पाए कि वह उनके शासनकाल में सुरक्षित है । कानून के नाम पर योगी सरकार पूरी तरह से नाकाम और नकारी साबित हो रही है । उन्होंने विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की साथ साथ सीबीआई जांच की मांग की है।
योगी आदित्यनाथ के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने अपनी सफाई देते हुए योगी सरकार के बारे में कहा कि राज्य सरकार विवेक तिवारी हत्याकांड जैसे मामले को बहुत ही गंभीरता से जांच करा रही है। अपराधियों को कहीं से भी बचाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस मामले में जांच की जा रही है और जांच आने के पश्चात उचित कार्यवाही की जाएगी।

