सर्दी के मौसम मेंFeatured Article News Opinion Trending हिन्दी लेख 

भूल कर भी सर्दी के मौसम में न खाएं ये 7 चीजें

आज कल सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में सर्दी या जुकाम होना बहुत ही आम सी बात है. मगर यदि हम सर्दियों के मौसम में कुछ खास बातों का ध्यान रखे तो हम खुद को कई बीमारियों से बचा सकते है. वैसे आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपको सर्दियों के मौसम में नहीं खानी चाहिए. जी हां सर्दी के मौसम में भूल कर भी ये नौ चीजें न खाएं, वरना इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. अब ये नौ चीजे कौन सी है, ये तो आपको आगे पढ़ने के बाद ही पता चलेगा.

सर्दी के मौसम में न खाएं ये 9 चीजें..

१. आइसक्रीम.. इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो सर्दी के मौसम में आइसक्रीम खाना सबसे ज्यादा पसंद करते है. मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सर्दी के मौसम में आइसक्रीम का सेवन भूल कर भी नहीं करना चाहिए. इसका बुरा असर आपके अंदरूनी अंगो पर भी पड़ सकता है.

२. ठंडा सलाद.. गौरतलब है कि फ्रिज से निकाला गया ठंडा सलाद जैसे कि मूली, गाजर, ककड़ी या टमाटर आदि का भी सर्दी के मौसम में सेवन नहीं करना चाहिए. जी हां अगर आप चाहे तो गाजर को फ्रिज में रखे बिना इसका सेवन कर सकते है, लेकिन सलाद को फ्रिज से निकाल कर सीधा इसका सेवन न करे.

३. रात के समय ठंडा पानी पीना.. अब यूँ तो सर्दी के मौसम में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो ठंडा पानी पीते होंगे. मगर फिर भी कुछ लोग ऐसे होते है जो सर्दी के मौसम में भी ठंडा पानी ही पीते है. इसलिए हम आपको बता दे कि ठंडा पानी पीने से आपको गले की समस्या हो सकती है. बरहलाल रात के समय तो जरा भी ठंडा पानी न पीएं.

सर्दी के मौसम में ये चीजे खाने से जरूर बचे..

४. ज्यादा मीठी चीजे और ज्यादा नमक.. गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में ज्यादा मीठी चीजे खाने से पेट में कीड़े होने की सम्भावना बढ़ जाती है. यहाँ तक कि बच्चो को तो मीठी चीजों से दूर ही रखना चाहिए. इसके इलावा सर्दी के मौसम में ज्यादा नमक का सेवन करने से नाक बहने की समस्या भी पैदा हो सकती है.

५. कोल्डड्रिंक.. अब यूँ तो ठंड के मौसम में बहुत कम लोग ही कोल्डड्रिंक का सेवन करते होंगे. मगर जो लोग कोल्डड्रिंक पीते है उन्हें हम बता दे कि इससे आपके स्वास्थ्य को काफी नुक्सान हो सकता है.

६. चाट मसाला और खट्टे फल.. गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में चाट मसाला या मीठी खटाई का ज्यादा सेवन करने से आपको गले की समस्या हो सकती है. जी हां इससे न केवल आपका गला सूज सकता है बल्कि कान दर्द की समस्या भी हो सकती है. वही दूसरी तरफ खट्टे फल खाने से सर्दी और जुकाम की समस्या भी हो सकती है. इसलिए खट्टे फलो से जरा दूर ही रहे.

७. दही.. बता दे कि सर्दी के मौसम में खास कर रात के समय में दही का सेवन करने से गले में दर्द की समस्या हो सकती है. इसके इलावा इससे कान में दर्द और सर्दी की समस्या भी हो सकती है.

बरहलाल हम तो यही कहेंगे कि सर्दी के मौसम में गर्म पानी का सेवन करे और खुद के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे.

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment