विराट कोहलीSports 

Ind vs NZ : न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 खेलेंगे विराट कोहली, बना सकते हैं इन नया रिकॉर्ड

अभी हाल ही में भारतीय टीम ने कंगारू टीम के खिलाफ टी-20 और एक दिवसीय श्रृंखला जीतकर साबित कर दिया है कि विराट कोहली एंड कंपनी के हौसले इस वक़्त बुलंद है। फिलहाल आपको बताते चलें कि टीम ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज जीतकर अब न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए तैयार है। हालांकि इस सीरीज से पहले गब्बर की चोट भारतीय टीम के लिए कुछ चिंता की लकीरें ला सकती है।

बता दें कि कंधे की चोट से जूझ रहे शिखर धवन इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ टेस्ट टीम के मंझे हुए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी चोटिल है। शिखर के बाहर होने के बाद उनकी जगह पर टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पृथ्वी शॉ को एकदिवसीय में मौका मिला है। हालांकि अभी तक टेस्ट के लिए टीम की घोषणा नही की गयी है।

विराट कोहली

वैसे आपको ये भी बताते चलें कि चोट की समस्या से सिर्फ भारतीय टीम ही नही बल्कि कीवी टीम भी काफी चिंतित है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और लोकी फर्ग्यूसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट दौरे में लगी चोटों से अब तक उबर नहीं पाए हैं। इसके अलावा मैट हेनरी, डग ब्रेसवेल और एडम मिल्ने जैसे तेज गेंदबाज भी चोटिल होने की वजह से श्रृंखला से बाहर हैं।

खैर इन सब बातों के बीच आपको ये भी बता दें कि यह पहला मौका होगा जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर अंतरराष्ट्रीय टी-20 खेलने वाले हैं। हालांकि इससे पहले वो इस टीम के साथ टी-20 खेल चुके हैं मगर अपनी धरती पर। सीरीज की शुरुवात टी-20 से ही होगी जिसका पहला मुकाबला 24 जनवरी से खेल जाएगा। इस समय ना सिर्फ कप्तान कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं बल्कि भारतीय टीम भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही।

विराट कोहली बने नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज़, स्टीव स्मिथ को पछाड़ा

विराट कोहली बनाएंगे नया रिकॉर्ड

विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वह ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था और अब उनके लिए टी-20 इंटरनेशनल में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का शानदार मौका है। फिलहाल आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब कभी तक दो खिलाड़ियों भारत के विराट कोहली और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी के नाम है। इन दोनों ने 12-12 बार यह अवॉर्ड हासिल किए हैं। यानी इस हिसाब से देखा जाए तो अगर विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के एक भी मुकाबले में मैन ऑफ द मैच होते हैं तो उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

T-20 इंटरनेशनल: सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

– मोहम्मद नबी- 12 (मैच-75)

– विराट कोहली -12 (मैच- 78)

– शाहिद आफरीदी-11 (मैच- 99)

– क्रिस गेल- 9 (मैच- 58)

– शेन वॉटसन-9 (मैच-58)

(मो. शहजाद, डेविड वॉर्नर, मो. हफीज और रोहित शर्मा के नाम भी 9-9 अवॉर्ड)

Related posts

Leave a Comment