जानिए आप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने क्यों की विराट की प्रशंसा ?
जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बेहतरीन अदाकारा है और उन्होंने अपनी अदाकारी का परचम अपनी पहली फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से ही लहराना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं जैसे की बद्रीनाथ शर्मा की दुल्हनिया, राजी, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया और टू स्टेट्स।
अब उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गल्ली ब्वॉय, बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है और पहले ही हफ्ते में आलिया की अदाकारी के लिए उनके फैंस ने बहुत ही प्रशंसा की है। लेकिन, यह सब जानते हैं कि आलिया भट्ट कभी किसी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटती तो वहीं इस बार आलिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के तारीफों के पुल बांध दिए हैं।
सपा विधायक कल्पनाथ पासवान विधानसभा में एकाएक रोने लगे
दरअसल, हाल ही में विराट कोहली के कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के घर में घुसकर उन्हीं की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट में हराने का कारनामा कर दिखाया है। इस बड़ी जीत के बाद विराट की तारीफें तो बड़े-बड़े दिग्गज बल्लेबाज भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने विराट कि इस बड़ी जीत के बाद उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी और से कहा कि जो कुछ भी उन्होंने देश के लिए किया वो उसके लिए उन्हें बधाई देती हैं।
एक्टेस आलिया भट्ट ने विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की जोड़ी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा विराट और अनुष्का की तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है, लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं।
अभी तक आलिया की इस शुभकामनाओं का विराट कोहली ने कोई भी जवाब नहीं दिया है लेकिन, यह जरूर है कि विराट कोहली जल्दी आलिया के इन बधाइयों का जरूर धन्यवाद देंगे|
पुलवामा हमले का पहला बदला : जैश कमांडर कमरान हुआ ढेर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



