Breaking News 

मिशन रफ्तार के तहत बढ़ेगी स्पीड, कई नई ट्रेनें चलाएगी रेलवे

मिशन रफ्तार के तहत रेलवे पैसेंजर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की जुगत में लगा हुआ है. मौजूदा टाइम टेबल में 350 ट्रेनों को अक्टूबर 2017 तक छोटे-छोटे बदलावों के साथ तेज चलाने का फैसला किया गया था. इस पर अमल अभी भी जारी है.

 मिशन रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए रेलवे में इस बात का ऐलान किया है कि जुलाई 2017 से 30 नई ट्रेनों को सुपर फास्ट कैटेगरी में पहुंचा दिया जाएगा. इसी के साथ नए खुले रेलमार्गों पर जुलाई 2017 से 17 नई ट्रेनों को चलाने की घोषणा रेलवे न की है.

Related posts

Leave a Comment