कासगंज की घटना शर्मनाक: राज्यपाल राम नाईक
गणतंत्र दिवस के दिन कुछ युवकों के तिरंगा यात्रा निकाली थी, जिसे रोकने के लिए मुस्लिम बाहुल्य इलाके के किसी निवासी ने गोलियां चला दी. इस हादसे में चन्दन गुप्ता नाम के एक 16 नौजवान की मौत हो गई. इस घटना के बाद न केवल कासगंज बल्कि पुरे उत्तर प्रदेश में काफी रोष है. लोग अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यक्त कर रहे हैं.
इस प्रकरण पर पहली बार किसी ने अधिकारिक बयान दिया है. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज कहा है कि कासगंज में जो हुआ वह हम सभी के लिए शर्म की बात है. तिरंगा यात्रा पर हमला अशोभनीय है. ऐसी घटनाएँ नहीं होनी चाहिए. सरकार को अब ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे कहीं और ऐसी घटना दुबारा ना हो सके. इतनी बड़ी घटना वहां पर कैसे हुई यह जांच का विषय है. उत्तर प्रदेश की सरकार इसका जांच कर रही है और दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा.
इस बीच कासगंज में जनजीवन सामान्य होने लगा है. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. इस घटना में मारे गए चन्दन गुप्ता की श्रद्धांजलि के लिए प्रदेश भर में शोक सभाएं आयोजित हो रही हैं. लोग दोषियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं.

